जमशेदपुर: CM रघुबर दास ने गुरु महोत्सव पर महिलाओं से धुलवाए पैर, वीडियो हुआ वायरल

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं।

Update: 2017-07-09 08:12 GMT
जमशेदपुर: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास आलोचनाओं का शिकार हो रहे हैं। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो दो महिलाओं से अपने पैर साफ करवा रहे हैं। रघुबर दास का ये वीडियो 7 जुलाई का है, जब वो जमशेदपुर के बह्म लोक धाम में 'गुरु महोत्सव' कार्यक्रम में गए थे।
CM रघुबर दास जब कार्यक्रम में पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। उन पर फूल बरसाए गए, यहां तक कि महिलाओं ने पानी से उनके पैर भी धोए। मुख्यमंत्री के इस वीडियो के सामने आने के बाद उनके विरोधी उन पर हमलावर हो रहे हैं। 

Similar News