कैलाश विजयवर्गीय का विवादित बयान, बापू की बदौलत नहीं मिली आजादी

Update: 2016-06-02 11:00 GMT
हरियाणा: हिसार में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, देश को आजादी गांधी पर बने गीत दे दी हमें आजादी बिना खड़ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल से नहीं मिली, बल्कि भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव और चंद्रशेखर आजाद जैसे शहीदों के बलिदान से मिली है।

बीजेपी महासचिव ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, जब हमारा देश अंग्रेजों का गुलाम था, तो हमारे क्रांतिकारियों ने अपनी जान देकर देश को आजाद कराया। 1947 में देश की आजादी के बाद जनसंघ की स्थापना हुई और आज जनसंघ से बनी बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।

विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि आज जो लोग सत्‍ता में नहीं हैं, वो कभी आरक्षण के नाम पर तो कभी किसी और मुद्दे पर देश में दंगे करवाने पर तुले हुए हैं।

विजयवर्गीय ने कहा, एक वक्‍त था, जब हमारे देश के पीएम विदेश दौरे पर जाते थे, तो लगता था हाथ में भीख का कटोरा लेकर जा रहे हैं। लेकिन आज पीएम मोदी जाते हैं, तो देश की शक्ति और तकनीक अपने साथ लेकर जाते हैं।

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय तक देश पर राज करने वालों को सत्‍ता से दूरी हजम नहीं हो रही। हमारे देश के युवा पहले भारत माता की जय के नारे लगाते थे, वो आजकल विश्वविद्यालयों में पाकिस्‍तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी उन देश विरोधी तत्वों को संरक्षण दे रहे हैं।

Similar News