सवेरे सवेरे घर से निकले लोंगों ने देखा जब ये मंजर, उड़ गये होश

ये घटना बच्चे और कमजोर दिल के लोग ना देखें

Update: 2017-06-13 06:49 GMT
भोपाल
मध्य प्रदेश  के सागर  में बंडा के रहने वाले एक प्रेमी युगुल ने फांसी पर लटककर जान दे दी। लड़की की 18 जून को शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही अपने प्रेमी के साथ गंधर्व विवाह कर मौत को गले लगा लिया।

दोनों के शव एक ही फंदे पर लटके नजर आए। सागर जिले के बंडा में चंदौक गांव का अभिषेक दुबे और सपना पटेल एक दूसरे के प्रेम करते थे। इसी बीच सपना का विवाह 18 जून को होना तय हो गया था।

तब बबूल के पेड़ पर एक ही रस्सी के दोनों सिरों पर फंदे बनाए और दोनों ने अपनी जान दे दी। सपना की मांग भरी हुई थी, जो यह कहानी बयां कर रही थी कि यह प्रेमी युगल सामाजिक जाति बंधन की बेड़ियां तोड़ने में असफल साबित हुआ था।

सोमवार की सुबह जब यह हृदय विदारक दृश्य जिसने भी देखा उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। दुबे व पटेल परिवार के परिजन बिलख उठे। पुलिस ने मौके पर पहुंच पंचनामा बनाकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Similar News