मध्यप्रदेश में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 20 की मौत दर्जनों घायल
20 killed in illegal cracker factory in Madhya pradesh;
बालाघाट: बुधवार शाम को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की खबर है। इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि दर्जनों लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी. जनार्दन ने आईएएनएस को बताया, "कोतवाली थाना अंतर्गत मंडला रोड पर स्थित कटेरा गांव में स्थित पटाखा फैक्ट्री में लगभग साढ़े तीन बजे विस्फोट हो गया। इस विस्फोट में कारखाने की दीवारें भी ढह गईं।"
बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते उसमें मजदूर जिंदा जल गए। अाग में 40 से 45 मजदूरों के फंसे होने की सूचना मिल रही है। पानी से आग बुझाने के दौरान भी धमाके हो रहे हैं। आग पर काबू पाने के बाद ही वहां फंसे लोगों को निकालने का प्रयास किया जाएगा।