कांग्रेस नेता के विवादित बोल- ''राहुल भैय्या के नेतृत्‍व में किसान शिवराज सरकार के ऊपर चलाएगा गोली'' देखें Video

Controversial statement of Congress leader on Shivraj government;

Update: 2017-06-12 09:21 GMT
भोपाल: मध्य प्रदेश के मंदसौर में किसान आंदोलन को लेकर सतना के ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने विवादित बयान दिया है। 11 जून को दिलीप मिश्रा ने राज्‍य में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह उर्फ राहुल भैय्या की मौजूदगी में कहा, ''राहुल भैया के नेतृत्‍व में यानी आदरणीय अजय सिंह जी के नेतृत्‍व में उन किसानों को जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से शोक श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। और इस बात की कसम खाके यहां से जा रहे हैं कि मध्‍य प्रदेश के प्रतिपक्ष के नेता राहुल भैया के नेतृत्‍व में आने वाले समय में सतना जिले का किसान इस शिवपाल सरकार के ऊपर गोली चलाएगा।''
Full View
दरअसल इससे पहले भी मध्य प्रदेश में किसानों को भड़काने वाले कुछ कांग्रेस नेताओं के वीडियो सामने आए हैं। कांग्रेस के नेता और रतलाम जिला पंचायत के उपाध्यक्ष डीपी धाकड़ का 3 जून का वीडियो सामने आया था। उन्होंने रतलाम में भाषण दिया था। इसमें वह कहते दिख रहे हैं कि मेरी बात सुनो। ये दम रखना है कि एक भी गाड़ी आ जाए तो जला दो। थाना-पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। अगर मैं गिरफ्तार हो जाऊं तो आपकी जवाबदेही है। डरने की जरूरत नहीं है. हमें जो करना पड़ेगा करेंगे।

वही दूसरा वीडियो शिवपुरी की विधायक शकुंतला खटीक का सामने आया है। हालांकि इस वीडियो का संबंध मालवा में हो रहे किसानों के आंदोलन से नहीं दिख रहा। क्योंकि शिवपुरी ग्वालियर के करीब है, मध्य प्रदेश ऊपरी इलाका है और हिंसा मालवा में हो रही है, लेकिन वह जिस तरह वीडियो में थाने में आग लगा दो। थाने में आग लगा दो कहती दिख रही हैं....वह अपने आसपास खड़ी भीड़ को उकसा रही हैं। इस पूरे मामले पर कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने कहा कि हम सरकार पर दबाव बनाने के लिए कभी भी हिंसा का समर्थन नहीं करते।

Similar News