शादी में बैंड-बाजा और जश्न की सजा...कुएं में डाल दिया केरोसिन

kerosene in the well;

Update: 2017-05-01 06:19 GMT
भोपाल : मध्य प्रदेश के माना गांव में एक दलित की बेटी की धूमधाम से हुई शादी के लिए बैंड बाजे वाले को आमंत्रित करने का खामियजा भुगतना पड़ा। यहां के करीब 500 दलित जिस कुएं से पानी भरते थे, उसमें अचानक किरासन तेल पाया गया। ऐसा प्रतीत होता है कि कुएं में जानबूझकर किरासन तेल डाला गया।

माना जा रहा है की, ऊंची जाति के लोगों ने यह घृणित कदम सिर्फ इस वजह से उठाया क्‍योंकि चंदेर मेघवल नामक एक दलित ने अपनी बेटी की शादी के लिए बैंड बाजे वाले को बुलाया था। जबकि उन्‍हें बहिष्‍कृत करने की धमकी भी दी गई थी।

दलितों ने प्रशासन को तत्काल इसकी सूचना दी, जिसके बाद कुएं से पंप के जरिये किरासन तेल मिला पानी निकाला गया। कुएं का पानी खराब हो जाने के चलते दलित परिवारों की महिलाओं को पिछले छह दिनों से दो किलोमीटर दूर जाकर नदी से पानी लाना पड़ता है। हालांकि एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि दलित इलाके में दो हैंडपंप लगाए जाएंगे, लेकिन इसमें थोड़ा वक्त लगेगा।

Similar News