MP : 'थाने में आग लगा दो' कहने वाली कांग्रेस विधायक के खिलाफ FIR दर्ज

Mandsaur: FIR against Cong's Shakuntala Khatik for inciting violence;

Update: 2017-06-13 04:27 GMT
मध्य प्रदेश के किसान आंदोलन के दौरान वहां पर हिंसा की चिंगारी भी उठी थी। इस बीच कुछ कांग्रेस नेताओं द्वारा भीड़ को भड़काने के वीडियो भी सामने आए थे। शिवपुरी से कांग्रेस विधायक शकुंतला खटीक को कैमरे पर लोगों को 'थाने में आग लगा दो' कहते पकड़ा गया था। अब उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। शकुंतला पर धारा 353, 406 के तहत केस एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सोमवार रात को करीब 12 बजे शकुंतला खटीक के खिलाफ केस दर्ज किया। विधायक के अलावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष वीनस गोयल को भी आरोपी बनाया गया है। दोनों नेताओं पर लोगों को भड़काने का आरोप लगा है।

इससे पहले शकुंतला ने अपने विवादित बयान पर सफाई दी देते हुए कहा था कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। 
 
मध्य प्रदेश में किसानों के उग्र प्रदर्शन के दौरान किसानों को उकसाने वाले विवादित वायरल हुए वीडियो पर सफाई देते हुए शकुंतला खटीक ने कहा कि था, 'मैंने पुलिस को बताया कि अगर वे महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पा रहे हैं तो वे पुलिस स्टेशन में क्यों बैठे हैं, इसे आग लगा दो।' शकुंतला खटीक ने कहा, 'श्रमिकों को उकसाए नहीं, और क्या वे चुप रहे होंगे, क्या मैंने उन्हें ऐसा करने के लिए कहा था?'

Similar News