बालाघाट : मध्य प्रदेश के खैरलांजी में आज सुबह एक ट्रेनी प्लेन हाइटेंशन तार से टकराकर क्रैश हो गया। हादसे में 2 पायलटों की मौके पर ही मौत हो गई। इनमें एक ट्रेनी लेडी पायलट है। जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर ने बिरसा हवाई पट्टी से सुबह नौ बजे उड़ान भरी थी। सूचना मिलने के बाद इलाके के एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
Madhya Pradesh: Two trainee pilots dead after an aircraft from Gondia(Maharashtra) training school crashes in Balaghat pic.twitter.com/r9yDLFkQ5J
— ANI (@ANI_news) April 26, 2017
कलेक्टर भरत यादव के मुताबिक हेलिकॉप्टर बालाघाट के बिरसा ट्रेनिंग सेंटर से सुबह नौ बजे उड़ा था। इस दौरान लावणी गांव के पास हेलिकॉप्टर बिजली के तार की चपेट में आकर क्रेश हो गया। नीचे गिरने के बाद वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और उसमें सवार एक ट्रेनी पायलट युवती और युवक की मौत हो गई।