मंदसौर जा रहे राहुल गांधी नीमच में गिरफ्तार, कहा- किसानों को सिर्फ गोली दे सकते हैं मोदी
Rahul Gandhi arrested in Neemuch;
नीमच: मध्य प्रदेश में किसानों की मौत के बाद से हिंसा और तनाव की चपेट में चल रहे मंदसौर जिले जा रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस ने नीमच में हिरासत में ले लिया है। बता दे, कि पुलिस गोलीबारी में मारे गए किसानों के परिवार वालों से मिलने के लिए राहुल बाइक पर सवार होकर मंदसौर जा रहे थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें निमच में ही हिरासत में ले लिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की इस बदहाली के लिए प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र और CM शिवराज सिंह चौहान जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, 'मोदी ने अमीरों के हजारों करोड़ रुपये टैक्स माफ कर दिए, लेकिन किसानों का कर्ज माफ करते, किसानों को मुआवजा नहीं दे सकते। मोदी सिर्फ किसानों को गोली दे सकते हैं। मैं बस इस देश के नागरिक इन किसानों से मिलना चाहता था, उनकी बात सुनना चाहता था।'
राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ राजस्थान से मध्यप्रदेश आए थे। इससे पहले, प्रदेश पुलिस ने राहुल को नया गांव बैरियर पर रोकने की पूरी तैयारी की थी, लेकिन वे पुलिस को चकमा देकर कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के साथ बाइक पर बैठकर चिंताखेड़ा के रास्ते मंदसौर के लिए निकल गए।राहुल के साथ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, एनसीपी चीफ शरद पवार और जेडीयू नेता शरद यादव थे, लेकिन इन सभी को एमपी की बॉर्डर पर भी रोक लिया गया था।
बाद में, उन्हें नीमच के पास जीरण में रोक लिया। यहां उनकी पुलिस के साथ हल्की हल्की झड़प भी हुई। राहुल के साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, सचिन पायलट भी थे। इसके अलावा उनके साथ बड़ी तादाद में उदयपुर से कांग्रेसी वर्कर्स भी आए थे। बाद में पुलिस, राहुल को खोर स्थित विक्रम सीमेंट के गेस्ट हाउस ले गई। पुलिस ने इसे टेम्पररी जेल बना दिया है। करीब 62 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।