किसानों का दुख सुनने की बजाय शिवराज सरकार के पंचायती राज्यमंत्री बेच रहे फिल्म 'ट्यूबलाइट' का टिकट

किसान आंदोलन आंच धीमी पड़ी तो सरकार के मंत्री भी निश्चिंत हो गए। शिवराज सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव सलमान खान की फिल्म ट्यूूबलाइट का टिकट बेचते नजर आए।;

Update: 2017-06-24 06:12 GMT
सागर: मध्य प्रदेश में बीते आधे महीने में 22 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। किसान कर्जमाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। हिंसक हुए किसान आंदोलन आंच धीमी पड़ी तो सरकार के मंत्री भी निश्चिंत हो गए। शिवराज सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव सलमान खान की फिल्म ट्यूूबलाइट का टिकट बेचते नजर आए। गोपाल भार्गव मध्य प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं। उनके जिम्मे किसानों की समस्याएं देखना है, उन्हें सुलझाने की कोशिश करना है लेकिन इस सबसे बेपरवाह गोपाल भार्गव कल सागर जिले के गढ़ाकोटा में फिल्म 'ट्यबूलाइट' के टिकट बेच रहे थे।

बता दें कि गोपाल भार्गव एक सिनेमा हॉल के मालिक हैं। विधायक बनने से पहले भार्गव इस सिनेमा हॉल का संचालन करते थे। सिनेमा हॉल की बात पर विधायक भार्गव का कहना है कि वह शुरू से ही टिकट बेचते आए हैं। जहां एक ओर मंत्री जी फिल्म के टिकट बेच रहे थे, तो दूसरी तरफ उनके समर्थक उन्हें मैंगो जूस पिला रहे थे।

बता दे कि 6 जून को मंदसौर में हुई पुलिस फायरिंग में 6 किसानों की मौत हो गई। जिसके बाद किसानों का आंदोलन और उग्र हो गया। हिंसक हुए किसान आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपवास रखा था। वहीं सरकार ने मंदसौर में हुई हिंसा के बाद कार्रवाई करते हुए जिले के कलेक्टर और एसपी को सस्पेंड कर दिया था।

Similar News