हॉस्पिटल में घुसा टैंकर, हादसे में स्कूटर सवार दो लोगों की मौत

Update: 2017-04-26 04:19 GMT
भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रोंगटे खड़े कर देने वाले एक हादसे में स्कूटर सवार दो लोगों की जान चली गई। बता दे कि पानी का एक टैंकर ढलान पर उतरते समय बेकाबू हो गया था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि टैंकर का स्टेयरिंग फेल हुआ और वह मुड़ने के बजाए तिराहे पर बने हॉस्पिटल का शटर तोड़ते हुए बेसमेंट में जा घुसा।

हादसे की चश्मदीद शगुफ्ता खान ने बताया "मैं अपने शौहर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ शाहजहांनाबाद थाने गई थी। मुझे हज पर जाना है, इसलिए पासपोर्ट बनवा रही हूं। पुलिस वेरिफिकेशन करवाकर हम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तिराहे पर पानी का टैंकर हमारी बाइक के अगले पहिए से थोड़ा-सा टकराया। हम दोनों सड़क पर गिर गए। मेरे सिर और कमर में चोट है, जबकि अजहरुद्दीन का कंधा फ्रैक्चर हुआ है। अल्लाह का शुक्र है कि हम बाल-बाल बच गए।

घटना के बाद टैंकर का ड्राइवर फरार हो गया। बताया जाता है कि जोरदार टक्कर की आवाज शाहजहांनाबाद थाने तक गूंजी। हादसे में जान गंवाने वाले अमानउल्ला की बड़ी बेटी अंजुम ने बताया "अब्बा ने तो खाना भी नहीं खाया था। मुझसे 10 मिनट मिले और बोलकर गए कि अभी लौटता हूं।

Similar News