नागपुर: गोमांस के शक में एक शख्स की पिटाई, MLA के संगठन पर आरोप, देखें वीडियो

नागपुर गोमांस ले जाने के आरोप में एक शख्स की जमकर धुनाई कर दी गई।;

Update: 2017-07-13 05:38 GMT

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर गोमांस ले जाने के आरोप में एक शख्स की जमकर धुनाई कर दी गई। हैरानी की बात ये रही है कि लोग मोबाइल से पिटाई का वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने इस मामले में प्रहार संगठन के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी स्थानीय विधायक बच्चू काडू से जुड़े बताए जा रहे हैं। वहीं इस केस में पीड़ित ने खुलासा किया है कि वह बीजेपी का कार्यकर्ता है।

पीड़ित की पत्नी जरीन ने बताया कि उसके पति मटन लेकर जा रहे थे। तभी 6-7 लोगों ने गोमांस के शक में उनको पकड़ लिया। उनकी बर्बरता पूर्वक पिटाई कर दी गई। उनके शरीर से खून निकल रहा था। बेहोशी की हालत में उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नागपुर के भारसिंगी गांव का है।

इस्माइल का कहना है, ''मैं चना-कपास का काम करता हूं। इससे पहले मैं ओरियंटल का काम करता था। वो कंपनी बंद हो गई तो अब मैं चना कपास का काम करके अपनो बच्चों को पालता हूं। मैं BJP के अंदर करीब 12 साल से काम कर रहा हूं। मैं पार्टी में अल्पसंख्यक सेल का अध्यक्ष था और अभी काटोलतालूका में महामंत्री हूं। स्कूटी में गोमांस नहीं था वो मटन था।''

Similar News