नागपुर के विधायक हॉस्टल में लड़की को 4 दिन बंधक बनाकर गैंगरेप, दो गिरफ्तार
नागपुर : महाराष्ट्र हुआ शर्मसार, महाराष्ट्र में नागपुर के विधायक हॉस्टल में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां सिविल लाइंस के विधायक हॉस्टल में गैंगरेप होने से महाराष्ट्र शर्मसार हुआ। आरोप है कि 2 लोगों ने 17 साल की लड़की को हॉस्टल में चार दिन तक बंधक बनाए रखा और उसके साथ रेप करते रहे।
नागपुर के विधायक हॉस्टल के रूम नंबर 320 में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरअशल पीड़ित लड़की एक ज्वेलर्स की दुकान में काम करती थी। आरोपी ने लड़की से कहा हम परिवार के साथ भोपाल घूमने जा रहे हैं, तुम भी हमारे साथ चलो। और लड़की को बहला-फुसलाकर MLA हॉस्टल में ले जाया गया। फिर दुकान के मालिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर चार दिनों तक लड़की के साथ गैंगरेप किया।
Maharashtra: 17 year old allegedly gangraped in MLA hostel in Nagpur.Two people arrested pic.twitter.com/7R5IZGBkaw
— ANI (@ANI_news) April 21, 2017
पीड़ित के परिवार वालों की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में ज्वेलर्स दुकान के मालिक मनोज भगत और रजत मदरे दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में दोनों आरोपियों को अदालत ने 24 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।