सबसे वजनी महिला की बहन ने इलाज पर उठाए सवाल, डॉक्टरों पर लगाएं गंभीर आरोप

Update: 2017-04-25 07:33 GMT
मुंबई : दुनिया की सबसे वजनी महिला इमान अहमद की बहन सायमा सेलिम ने इमान के इलाज को लेकर डॉक्टरों पर सवाल उठाए है। सबसे वजनी महिला इमान अहमद की बहन ने इलाज कर रहे डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअशल 500 किलो वजनी इमान अहमद मुंबई के सैफी हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रही हैं। पिछले दिनों ही डॉक्टरों ने एक वीडियो जारी करके कहा था कि इमान अहमद का वजन काफी कम हो गया है। लेकिन इमान की बहन सायमा सेलिम ने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ. मुफज्जल लकड़ावाला झूठे हैं, वो हमें बेवकूफ बना रहे हैं।

इमान अहमद की बहन सायमा सेलिम ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा इमान की हेल्थ में और उसके ठीक होने के खबर के बारे में डॉक्टर सही जानकारी नहीं दी है, मेरी बहन की हालत में कोई बदलाव नहीं आया है। वे जल्दबाजी दिखा रहे है। वहीं एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक डॉ. लकड़ावाला ने सायमा के आरोपों को गलत ठहराया है।

बता दें पिछले दिनों सैफी हॉस्पिटल की ओर से जारी बयान में कहा गया 36 साल की इमान का 2 महीने में ही 327 किलो वजन कम हो गया है। और अब वे 173 किलो की हो चुकी है। वजन घटने से उनकी हालत में अपने आप सुधार हो रहा है।

Similar News