चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाइवे पर भूस्खलन, मलबे में धंसी कई गाड़ियां, देखिए- VIDEO

हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाइवे पर शनिवार को बसे धौली क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। शाम को पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर अचानक हाईवे पर आ गिरा।

Update: 2017-09-02 14:04 GMT
नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश के चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाइवे पर शनिवार को बसे धौली क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां भूस्खलन में कई गाड़ियां फंस गईं। शनिवार शाम को पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर अचानक हाईवे पर आ गिरा। इस भूस्खलन के चलते करीब 6 से 7 गाड़ियों के मलबे में धंसने की खबर है। फिलहाल किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
इस दौरान पहाड़ के मलवे की चपेट में कई गाड़ियां आ गईं। यह हादसा भट्टाकुफेर टनल के पास स्थित एक मंदिर के दूसरी साइड पर हुआ। इस घटना से मंदिर के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।

शिमला पुलिस के सिटी डीएसपी ने बताया कि इस हादसे के चलते जो लोग अपने घरों में फंस गए उन्हें बचा लिया गया है। इसके अलावा 2 से 3 खाली कारों को भी मलबे से निकाल लिया गया है। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।


Similar News