मां के फेसबुक प्रेमी पर आया बेटी का दिल, पता चला तो मां ने कर दी बेटी की हत्या

Update: 2016-06-02 10:45 GMT
पंजाब: फेसबुक पर अपनी आधी उम्र के लड़के से प्यार महिला की जिद पर लड़का सउदी अरब से आकर उसके घर पर रहने लगा इसी दौरान महिला की बेटी भी युवक को दिल दे बैठी। ये बात मां को सहन नहीं हुई और उसने बेटी को ही फांसी पर लटका कर मार डाला।

23 मई को पंजाब के अबोहर शहर के एक घर में दीक्षा की लाश पंखे से लटकती हुई बरामद की गई थी। उस समय मामला आत्महत्या का नजर आया था, लेकिन जब जांच की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

बुधवार को वारदात का खुलासा करते हुए एसएसपी नरेंद्र भार्गव ने बताया कि प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रही बेटी को उसकी मां ने प्रेमी के साथ मिलकर फांसी पर लटकाकर मारा था। उन्होंने बताया कि महिला के पति ने तीन साल पहले सुसाइड कर लिया था।

आरोपी मंजू (40) पति की मौत के बाद ससुराल से अलग होकर एक बेटा व बेटी के साथ पंजपीर नगर में रहने लगी। पिछले साल फेसबुक पर उसकी दोस्ती सऊदी अरब में रहने वाले 26 साल के विजय उर्फ सोनू से हो गई। विजय मूल रूप से हरियाणा के रेवाड़ी का रहने वाला है।

करीब दो महीने पहले विजय के मंजू की 17 साल की बेटी दीक्षा से भी प्रेम संबंध हो गए। इस पर मां -बेटी मे झगड़ा रहने लगा। ऐसे में दीक्षा ने एक दिन खुदकुशी की धमकी दे डाली। उसने कुछ दिन पहले फिनाइल की गोलियां निगल लीं तब तो वह बच गई।

मंजू ने बहाने से बेटी से 20 मई को सुसाइड नोट लिखवा लिया और खुदकुशी का कारण संपत्ति विवाद लिखवाया। 23 मई को दीक्षा ने किसी नुकीली चीज से हाथ पर विजय लिखा। इसे देखकर मंजू आग बबूला हो उठी और चुन्नी से दीक्षा का गला घोंट दिया।

इसी दौरान विजय वहां पहुंच गया तथा दोनों ने इसे खुदकुशी का रूप देने के लिए उसे गले से बांध कर पंखे से लटका दिया और बाहर घूमने चले गए। काफी देर बाद मंजू का 12 साल का बेटा घर आया तो उसने यह सब देखकर शोर मचाया।

मंजू की आंखों में बेटी की मौत का कोई गम नजर नहीं अाया। बुधवार को पुलिस के सामने मंजू ने भास्कर को बताया कि बेटी हमारे प्यार के बीच रोड़ा बन रही थी। इसलिए उसे मारना जरूरी हो गया था।

मंजू ने इस प्रेम कहानी को सफल करने के लिए मोहल्ले में सम्मान बचाने को लेकर विजय को अपनी बहन का बेटा बना लोगों से मिलाया ताकि दोनों में कोई शक न हो सके।

Similar News