इसी कड़ी में राज्य पर्यटन का एक और नया कमर्शियल विज्ञापन रिलीज़ हुआ है जिसमें इस बार खिलौनों का इस्तेमाल किया गया है। इस विज्ञापन के बोल हैं 'एमपी में दिल हुआ बच्चे सा.. और बिना किसी तामझाम के, खिलौनों के ज़रिए राज्य के पर्यटन की खास बातें इतनी खूबसूरती से पेश की गई हैं कि इसके खत्म होते ही बच्चों की तरह तालियां बजाने का मन कर जाए।
इस विज्ञापन का कॉन्सेप्ट ओगिल्वी इंडिया का है और इसे हंगरी फिल्म्स ने शूट किया है। गौरतलब है कि पांच साल पहले मध्यप्रदेश पर्यटन का 'एमपी अजब है' कमर्शियल भी काफी पसंद किया गया था और उसने विज्ञापन जगत में कई पुरस्कार भी बटोरे थे।
तो देखिए अतुल्य भारत के इस राज्य का यह अनोखा संदेश, लेकिन ध्यान से कहीं इसे देखकर आपके बच्चे एमपी जाने की ज़िद न कर बैठें।