शादी के बाद एक रात गुजार रिसेप्शन में दुल्हन बोली- 'नहीं रहना इस पति के साथ'

लड़के वाले लड़की की खूबसूरती में इतने खोए हुए थे कि उन्हें इसमें कुछ भी गलत नजर नहीं आया। झटपट शादी हो गई...

Update: 2017-07-18 09:26 GMT
चंडीगढ़ : आपने अभी तक पति और पत्नी के बीच तलाक की काफी खबरें सुनी या देखी होगी, लेकिन पंजाब से जो खबर सामने आई है, उसे जानकर हर कोई हैरान है। एक लड़की ने शादी के दूसरे दिन ही पति को तलाक ले लिया, लेकिन सबसे बड़ी बात यह कि वह इसके पीछे का कोई पुख्ता कारण नहीं बता सकी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डबवाली के रहने वाले लड़की की शादी 14 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर-45 में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की के साथ राजपुरा के एक रेस्टारेंट में हुई थी। शादी में लड़की के मां-पिता शामिल नहीं हुए। गुरुद्वारे में हुई इस शादी में करीबी ही परिजन बनकर शामिल हुए। खास बात ये है कि ये शादी काफी जल्दी में की गई।

शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन डबवाली आ गए। 15 जुलाई को डबवाली में एक रिसेप्शन भी रखा गया। रिसेप्शन के दौरान लड़की ने अचानक डीजे की माइक पकड़ा और कहा कि वह शादी से खुश नहीं है। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती। मामला बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को कॉल कर दिया। शाम 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

युवती द्वारा दिया गया लिखित बयान


 

बताया जाता है कि लड़की ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि वह तलाक देने के लिए तैयार है। पंचायत के दौरान लड़की कभी घर पसंद नहीं होने तो कभी कहा कि मैं डबवाली में नहीं रहना चाहती। बाद में उसने कहा कि मुझे पति पसंद नहीं। इसके साथ ही उसने बयान लिखित में पुलिस को सौंप दिया और वहां से चली गई। इस बीच लड़के ने उससे ऐसा अपना फैसला बदलने की गुहार भी लगाई। लेकिन लड़की नहीं मानी।

Similar News