चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: विकास बराला को कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज

Update: 2017-08-29 12:00 GMT

चंडीगढ़ : IAS अधिकारी की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ के मामले में चंडीगढ़ कोर्ट ने आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष बड़ा झटका दिया है। इस मामले में कोर्ट ने उन दोनों की जमानत याचिका रद्द कर दी है। कोर्ट ने बचाव पक्ष की याचिका रद्द करते हुए दोनों आरोपियों को जेल में ही रखने के आदेश दिए हैं।

दरअशल विकास बराला और आशीष बराला पर 4 और 5 अगस्त की रात शराब पीकर गाड़ी चलाने और अपहरण का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने लड़की को रास्ते में रोककर उसकी कार का दरवाजा जबरन खोलने की कोशिश भी की। दोनों ही आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती मामला दर्ज किया गया है।

बता दें विकास बराला भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा है। विकास बराला की उम्र 24 साल के करीब है और विकास व उसके साथी आशीष पर IAS अधिकारी की बेटी से छेड़छाड़, गलत नीयत से पीछा करना और शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला दर्ज है।

Similar News