BJP मंत्री ने सेना की बुराई करने वालों को लेकर किया अजीबो-गरीब मांग, देखें वीडियो

राजस्थान के मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा है कि सेना की आलोचना करने वाले राजनेताओं के खिलाफ संविधान में सख्त कानून बनने चाहिए।;

Update: 2017-07-10 09:29 GMT

रतनगढ़: राजस्थान के मंत्री राजकुमार रिणवा ने कहा है कि सेना की आलोचना करने वाले राजनेताओं के खिलाफ संविधान में सख्त कानून बनने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे जो नेता, राष्ट्र की रक्षा करने वालो पर जो बयान देते है, जो खिलाफ ऐसे नियम बनाए जाए की उनकी बोटी-बोटी काट दी जाए। रिणवा चुरु के रतनगढ़ विधान सभा से विधायक हैं।


रिणवा केवल हाथ काटने का कानून नहीं बनवाना चाहते। उन्होंने आगे कहा, "चाहे 50 डिग्री सेल्सियस तापमान हो या जीरो डिग्री, सेना के जवान देश की रक्षा करते हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजनेता सेना के अधिकारियों पर ऐसी टिप्पणी करते हैं।" रिणवा ने मांग की कि ऐसे मामलों में "त्वरित न्याय" सुनिश्चित किया जाना चाहिए। रिणवा ने कहा, "ऐसे नेताओं का फैसला बगैर मुकदमा दर्ज किए पांच मिनट में किया जाना चाहिए।"

बता दें कि हाल ही में सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी समाजवादी पार्टी नेता आजम खान विवादो में घिरे थे। उन्होंने कहा था कि कश्मीर में जवानों को महिलाओं ने पीटा है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में महिलाओं ने फौजियों के अंग काट लिए। असम और झारखंड में भी महिलाओं ने फौजियों को पीटा है। उन्होंने कहा कि मोदी राज में देश राह से भटक गया है। देश बैलेट की जगह बुलेट के मार्ग पर चल पड़ा है, जिसका परिणाम सभी के सामने है।

Similar News