धमाकों से दहला बीकानेर, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 की मौत कई घायल

बीकानेर के सोनगिरी कुआं के नजदीक एक पटाखा फैक्ट्री में सुबह पौने ग्यारह बजे अचानक आग लग गई।;

Update: 2017-07-07 08:22 GMT
बीकानेर: बीकानेर के सोनगिरी कुआं के नजदीक एक पटाखा फैक्ट्री में सुबह पौने ग्यारह बजे अचानक आग लग गई। पटाखों के धमाकों और आसमान में उठते धुआं से पुराने शहर में दहशत फैल गई। हादसे के बाद 3 मकान गिर गए और 5 लोग की मौत की बात सामने आ रही है। पटाखा फैक्ट्री के आस-पास के एरिया में लोग घरों से बाहर निकल कर इधर-उधर दौडऩे लगे।
Full View
आग कैसे लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मौके पर अफरा-तफरी का माहोल है। 15 के करीब लोगों के मलबे की चपेट में आकर घायल होने की सूचना है। पटाखा फैक्ट्री के चारों तरफ बने मकानों को भारी क्षति पहुंची है। घटना के करीब पन्द्रह मिनट बाद दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन रूक-रूक कर धमाके हो रहे होने से घायलों तक पहुंचने में दिक्कत हुई।

सबसे पहले एक महिला दो साल के बच्चे को गोद में लिए पटाखा फैक्ट्री से बाहर निकली। महिला झुलस चुकी थी जबकि बच्चा भी घायल था। इसके बाद दो पुरुष भी घायल हालत में दौड़ते हुए बाहर निकले। इसी बीच कई जनों के गंभीर घायल होने की सूचना सामने आई है।

Similar News