राजनाथ सिंह ने मोदी फेस्ट का किया उद्घाटन, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, यूपीए पर साधा निशाना

Rajnath Singh inaugurated Modi Fest target on UPA;

Update: 2017-06-09 07:05 GMT
जयपुर: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे। वे विशेष विमान में सवार होकर जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से राजनाथ सिंह मुहाना मंडी पहुंचे और यहां उन्होंने केन्द्र सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मोदी फेस्ट का उद्घाटन किया।

इस मौके पर सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे। राजनाथ सिंह ने दीप प्रज्जवलन के साथ मोदी फेस्ट का उद्घाटन किया। इस मौक पर उन्होंने केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा भी की।

वही कांग्रेस के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर जमकर निशाना साधा। राजनाथ ने कहा कि केवल इन तीन सालों में भारत की गिनती अब एक मजबूत राष्ट्र के तौर पर होती है। भारत गरीब व कमजोर राष्ट्र से ताकतवर देशों में गिना जाता है। अब कोई भी उंगली उठाकर यह नहीं कह सकता कि नरेंद्र मोदी सरकार का कोई मंत्री भ्रष्ट है।

राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए बोले, मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों व महिलाओं के लिए कई कदम उठाए हैं। फसल बीमा योजना ऐसी ही एक योजना है। अब किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं। अपनी फसल का बीमा करवाया जा सकता है। फसल खराब होती है तो पूरा पैसा मिलेगा। अब 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी।

उन्होंने कहा, देश में यूरिया की किल्ल्त अब नहीं रही। मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए भी कदम उठाए हैं। कामकाजी महिलाओं के लिए मोदी सरकार ने कदम उठाए। सरकार ने मां बनने के बाद महिलाओं की छुट्‌टी 26 सप्ताह की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Similar News