सहारनपुर में घटता सपा का बजूद बढ़ता कांग्रेस का रुतबा

Update: 2016-06-17 03:41 GMT
सहारनपुर
समाजवादी पार्टी को सहारनपुर में जबरदस्त झटका लगा है। पूर्व विधायक विश्वदयाल छोटन ने सपा का दामन छोड़कर गुरुवार को समर्थकों के साथ   कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इमरान मसूद ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का अब सहारनपुर में कोई वजूद नहीं रहा है। 


अंबाला रोड स्थित छज्जपुरा में इमरान के आवास पर विश्वदयालय छोटन ने इमरान का हाथ थामा। इस दौरान इमरान मसूद ने कहा कि विश्वदयालय छोटने के पार्टी में आने से रामपुर मनिहारान में कांग्रेस को बहुत मजबूती मिलेगी। उन्होंने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी सहारनपुर में सभी सीटों पर विजयी होगी। विश्वदयाल छोटन ने कहा कि मैं इमरान मसूद के साथ हूं, पार्टी मुझे जो जिम्मेदारी देगी वह उसका निर्वाह करेंगे। पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश चैधरी, नरेश सैनी, ने भी सभा को संबोधित किया। विश्वदयालय छोटन के साथ-साथ अमरदीप प्रधान, राशिल अली, सुभाष चैधरी, पुष्पेंद्र त्यागी, संजय धीमान, नन्दू प्रधान, बलसिंह प्रधान, चै. जसवीर सिंह, ठा. सुरेश सैनी, नीटू सैनी, महेंद्र, चै. धर्म सिंह आदि अनेक लोगों ने भी कांग्रेस का दामन थामा। 

Similar News