महाभारत पर विवादित टिप्पणी देने पर कमल हासन को कोर्ट ने जारी किया समन

Update: 2017-04-21 09:51 GMT
वल्लियूर : महाभारत पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में अभिनेता कमल हासन को तमिलनाडु की वल्लियूर कोर्ट ने समन भेजा है और 5 मई को कोर्ट के सामने हाजिर होने का आदेश जारी किया है। दरअसल, कुछ दिनों पहले देश में महिलाओं पर होने वाले हमलों को लेकर एक टीवी इंटरव्यू में कमल हासन ने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा था, 'एक महिला तक को दांव पर लगा दिया गया, एक बाज़ी की तरह।'



बता दे की दक्षिण भारत के एक हिंदू संगठन हिंदू मक्कल कच्ची ने कमल हासन के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। संगठन का आरोप था कि कमल हासन ने महाभारत पर टिप्पणी कर हिंदू धर्म का अपमान किया है।

Similar News