तेजस्वी ने ट्विटर पर पोस्ट की नकल की तस्वीर, कहा अगर ये बिहार में होता तो? सोच कर सोचो?

Update: 2016-06-18 09:00 GMT
पटना: बिहार इंटरमीडियेट परीक्षा में टापर्स फर्जीवाड़े को लेकर देश दुनिया में बिहार की नकारात्मक छवि बनाने को लेकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मीडिया खासकर समाचार चैनलों को आईना दिखाया है।
 
इसे भी पढ़े: मोबाइल एप और पोर्टल से मात्र 500 में मिलेगी घर बैठे डिग्री

यादव ने ट्विटर पर मध्य प्रदेश के भोज मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा में खुलेआम हो रही नकल का तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश की जगह अगर ये बिहार में होता तो? मीडिया के प्राईम टाईम डिबेट्स में बिहार पर जमकर प्रहार हो रहा होता।


वहीं झारखंड में कांग्रेस नेता की हत्या पर अफसोस जताते हुए कहा कि झारखंड में इस तरह की घटनाएं होना अफसोसजनक लेकिन यदि इसी तरह की घटनाएं बिहार में होती तो इसे दूसरे चश्मे से देखा जाता। इससे पूर्व भी यादव कई मुद्दे पर मीडिया को धैर्य रखने की नसीहत देते रहे हैं।

Similar News