इन दो पड़ोसन औरतों ने उठाया ऐसा कदम, सुनकर हो जाएगें हैरान

Update: 2016-07-06 08:00 GMT
राजस्थान: अक्सर शादीशुदा युवक के दूसरी महिला के साथ अफेयर के किस्से सुने होंगे। लेकिन इस खबर को जानकर आप हैरान रह जाएंगे। एक अनोखा मामला जयपुर के शिवदासपुरा की है जहां पड़ोस में रहने वाली दो शादीशुदा महिलाओं ने आपस में शादी कर ली।

सानिया (25) और ममता (22) शिवदासपुरा में किराए के अलग-अलग मकान में रहती थीं। दोनों के पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे। वहीं पड़ोसी होने के नाते दोनों महिलाओं का एक दूसरे के घर में आना-जाना लगा रहता था। इसी बीच दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई इसका पता ही नहीं चला।

दोनों ने इसी साल जनवरी में शादी कर ली। सानिया ने  ममता को मंगलसूत्र पहनाया। इसके अलावा कपड़े, नकदी व अन्य सामान भी दिया। हालांकि शादी की जानकारी दोनों ने ही अपने पति व परिवार वालों को नहीं दी।

शादी के बाद ममता ने खुद के खर्च के लिए सानिया से 80 हजार रुपए ले लिए। लेकिन, सानिया और ममता का ये अप्राकृतिक रिश्ता कामयाब ना हो सका। बाद में पैसों को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। विवाद के बाद सानिया जयपुर में रहने लगी। वहीं पत्नी बनी ममता ने पति बनी सानिया की कॉल भी रिसीव करना बंद कर दिया।

11 जून को ममता ने पैसे देने की बात कहकर सानिया को घर बुलाया और अपने पिता व भाइयों के साथ उसके साथ मारपीट की। अब सानिया ने ममता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मामला अदालत में है।

Similar News