पीलीभीत : बाघ के हमले से मारे गए किसानों के लिए सपा ने दिया धरना, मुआबजे की उठाई मांग

बाघों के भय से जहाँ किसानों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। वहीं, किसानों के मबेशी भूखे मर रहे हैं..

Update: 2017-08-13 12:29 GMT
पीलीभीत : अमरिया क्षेत्र में लगातार हो रहे बाघों से हमले से मारे गए किसानों के पक्ष में तथा शासन प्रशासन के खिलाफ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह व जिला महासचिव तसलीमुश्शान खां के नेतृत्व में तहसील अमरिया के सामने दो दिवसीय धरने का आयोजन किया गया।
पत्रकारों से भेट बार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष व महासचिव ने बताया कि अब तक जिले में 18 किसान बाघ के हमले से मारे जा चुके हैं। मगर शासन प्रशासन की ओर से किसी भी बाघ को नही पकडा गया। हमारी मांग है कि बाघ को टैंकुलाईज कर जल्द पकडा जाये और मृतक किसान के परिवारों को 25-25 लाख रू. का मुआबजा दिया जाए।
बाघों के भय से जहाँ किसानों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है। वहीं, किसानों के मबेशी भूखे मर रहे हैं। किसानों कि लाखों की फसल साल भर की मेहनत बेकार जा रही है। खेत पर इस लिए नही जा रहे है कि कहीं बाघ के हमले से ना मारे जाये।
 ऐसी स्थिति में प्रशासन शासन कोई सुध नही ले रहा और लगातार किसान मारे जा रहे हैं। जब तक बाघों को पकडने के लिऐ शासन स्तर पर कोई ठोस कार्यबाही नही होती है समाजवादी पार्टी के धरने प्रदशर्न ऐसी चलते रहेंगे। धरना में पलविंदर सिंह हरविंदर सिंह हाफिज फरीयाद हाजी अफजाल, अखतल खां मखदूम मिया, बलकार सिंह बलजीत सिंह शाहिद मलिक,फरमूद हूसैन जहीर मलिक,यूनुस मुशी बिधान सभा अध्यक्ष आशिक अली सहित सैकडो़ समाजबादियो ने अपने बिचार रखे।

Similar News