मुजफ्फरनगर: स्कूल में लड़कियों के कपड़े उतरवाने के आरोप में 12 सस्पेंड, 29 मार्च कि घटना

जिला प्रशासन ने एक आवासीय स्कूल के 12 कर्मचारियों को लड़कियों के साथ बदसलूकी करने के लिए बर्खास्त कर दिया है।

Update: 2017-07-23 06:38 GMT
मुजफ्फरनगर: जिला प्रशासन ने एक आवासीय स्कूल के 12 कर्मचारियों को लड़कियों के साथ बदसलूकी करने के लिए बर्खास्त कर दिया है। इस मामले में 70 लड़कियों को प्रिंसिपल ने मासिक धर्म की जांच करने के लिए कथित तौर पर कपड़े उतारने को मजबूर किया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदर प्रकाश यादव ने बताया कि स्कूल की प्रिंसिपल को खतौली में 29 मार्च को हुई इस घटना के तुरंत बाद ही बर्खास्त कर दिया गया था।
यादव ने बताया कि कई छात्राएं प्रिंसिपल पर
उत्पीड़न
का आरोप लगाते हुए आगे आई थी। उन्होंने बताया, 'सात शिक्षक और एक अकाउंटेंट सहित 12 कर्मचारियों को कल बर्खास्त किया गया। जांच में यह पाया गया कि ये लोग मासिक धर्म की जांच के लिए जबरन कपड़े उतरवाने के मामले में जिम्मेदार थे।' शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मजिस्ट्रेट के जरिए यह जांच किया गया है।
इस मामले में DM ने कहा कि छात्राओं के माता-पिता ने एक शिकायत में आरोप लगाया था कि स्कूल की प्रधानाध्यापक ने लड़कियों को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया था। ऐसा नहीं करने पर उन्हें इसके बुरे नतीजे भुगतने की धमकी भी दी गई थी।

Similar News