यूपी के आगरा में बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली, मौत

Update: 2017-07-29 06:24 GMT

आगरा : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान कानून व्यवस्था पर कई सवाल उठते रहे लेकिन अब यूपी में बीजेपी की सरकार है। इसके बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यूपी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

खबर आ रही है उत्तर प्रदेश के आगरा में बदमाशों ने पेट्रोलिंग कर रहे एक सिपाही को दो बाइक सवारों ने गोली मार दी। सिपाही को बदमाशों ने सिर्फ इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने बाइक को रोकने के लिए हाथ दिया था।

बताया जा रहा है ये घटना आगरा के थाना एत्माद्दौला इलाके के फाउंड्रीनगर के प्रकाशपुरम कॉलोनी की है। जैसे ही सिपाही ने बाइक से जा रहे दो युवकों को बाइक रोकने का इशारा किया उन्होंने गोली दाग दी। अस्पताल ले जाते वक्त ही घायल सिपाही ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही फौरन पुलिस के आलाधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 4 बजे सतीश यादव और एक अन्य सिपाही पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बदमाशों के आने की सूचना मिली। इस पर दोनों सिपाहियों ने चार बदमाशों का पीछा किया। सतीश यादव ने एक बदमाश को पकड़ लिया। लेकिन इससे घबराए बदमाश ने सिपाही सतीश यादव पर फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए।

Similar News