शहीद की कुर्बानी पर बोली बेटी- पापा की शहादत के बदले चाहिए 50 पाक सैनिकों के सिर
देवरिया : जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सोमवार को पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इनमें BSF के हेड कॉन्सटेबल प्रेम सागर भी शामिल है। प्रेम सागर के अलावा जेसीओ परमजीत सिंह हमले में शहीद हो गए थे।
पाकिस्तान सेना द्वारा भारतीय जवानों की हत्या के बाद उनके शरीर को क्षत-विक्षत कर दिया गया। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जवानों के शव के साथ बर्बरता को लेकर पूरे देश उबाल में है। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए। लोग एक बार फिर पाकिस्तान से बदला लेने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच शहीद जवान प्रेम सागर की बेटी ने भी कहा है पिता की कुर्बानी के बदले 50 पाकिस्तानी सैनिकों के सिर चाहिए।
शहीद प्रेम सागर की मौत की खबर सुनकर उनके परिवारवालों का बुरा हाल है। यूपी के देवरिया में शहीद प्रेम सागर की बेटी सरोज ने पिता की शहादत के बदलने 50 सिरों की मांग की है। उन्होंने कहा, 'हमारे पापा शहीद हुए हैं, प्रशासन की ओर से पापा की मौत की कोई जानकारी नहीं दी गई। पापा की कुर्बानी के बदले 50 पाकिस्तानी सैनिकों के सिर चाहिए।'
Got no information from administration about his death; want 50 heads for his sacrifice: Saroj, daughter of BSF head constable Prem Sagar pic.twitter.com/eXmOTp5uFo
— ANI UP (@ANINewsUP) May 2, 2017