बिजली के तार पर कपड़े सुखाने के दौरान झुलसा यूपी पुलिस का सिपाही, अस्पताल में भर्ती

थाना न्यूरिया का पुलिस कर्मी कमलेश सिंह इस समय डायल 100 पर तैनात है।

Update: 2017-07-03 12:47 GMT
पीलीभीत में एक पुलिस कर्मी बिजली के तार पर कपड़े के सुखाने के दौरान झुलस गया। झुलसे पुलिस कर्मी को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, थाना न्यूरिया का पुलिस कर्मी कमलेश सिंह इस समय डायल 100 पर तैनात है। 

आज पुलिस कर्मी अपने कपड़े धोकर सुखाने के लिये तार पर डाल रहा था कि अचानक वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में पुलिस कर्मी का उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के उपचार के बाद झुलसे पुलिस कर्मी की हालत ममें सुधार आ गया है।
रिपोर्ट : फैसल मलिक

Similar News