नोएडा : LED बल्ब की फैक्ट्री में आग से जलकर 6 की मौत, महेश शर्मा ने लिया जायजा

Update: 2017-04-20 11:15 GMT
नोएडा : सेक्टर- 11 के एफ- 55 स्थित एलईडी बल्ब बनाने वाली कंपनी में बुधवार दोपहर को लगी आग से 6 लोगों की जलकर मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी है। वहीं, आज केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने फैक्ट्री पहुंचकर वहां का जायजा लिया और घटना की पूरी जानकारी ली। महेश शर्मा ने सम्बंधित अधिकारीयों से पूरे मामले की जानकारी ली।

आपको बता दें कल दोपहर करीब डेढ़ बजे लगी भीषण आग को बुझाने में 55 दमकल गाड़ियों का इस्तेमाल करना पड़ा। देर शाम आग पर काबू पाया गया। एलईडी बल्ब बनाने वाली इस कंपनी के बेसमेंट में बने गोदाम में दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लगी। गोदाम से आग चंद ही मिनटों में ऊपर की मंजिलों तक फैल गई। कंपनी में करीब 50-60 लोग मौजूद थे। बेसमेंट के अलावा पहली और दूसरी मंजिल पर काम कर रहे लोगों को सीढ़ियों के सहारे बाहर निकाला गया। 



चौथी मंजिल पर काम करने वाले करीब एक दर्जन कर्मचारी वहीं फंस गए। नीचे की मंजिलों पर आग फैलने पर वे छत की तरफ भागे। छत का दरवाजा बंद था। जान बचाने के लिए कंपनी के अकाउंटेंट पवन ने कांच का शीशा तोड़कर नीचे छलांग लगा दी। वहां से रस्सी के सहारे कुछ लोगों को नीचे उतारा गया। पवन को सेक्टर- 11 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Similar News