गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचे है। CM योगी ने गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन की नींव रखी। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'बहुत सारे लोगों ने प्रयास किया कि ये भवन यहां बन न पाए। लेकिन हम लोगों ने तय किया कि हम ये भवन दिल्ली से सटे जिले में ही बनाएंगे।'
CM योगी ने कहा, 'कुछ लोगों ने जिस भूमि पर ये भवन बनना था उसको बाधित करने का काम किया। इसे विवादित बताया गया। लेकिन हम लोगों ने 50 करोड़ की जमीन खरीदकर इसी जनपद में ये भवन बनाने का फैसला किया। मानसरोवर भवन बनाने का संकल्प लिया है। भवन के शिलान्यास में सहयोग के लिए धन्यवाद।'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर यात्रा भवन का शिलान्यास किया।@myogiadityanath pic.twitter.com/zNCNKEiPOx
— Special Coverage (@SpecialCoverage) August 31, 2017
उन्होंने कहा कैलाश मानसरोवर भवन एक प्रतीक है। इस चीज का प्रतीक कि यूपी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यूपी में रोजगार से पर्यटन को जोड़ा जाएगा। यूपी में इको टूरिज्म की अपार संभावनाएं। उन्होंने कहा, 'मुझे यहां आने पर परिवर्तन दिखा। मुझे यहां सफाई दिखी। मैं चाहता हूं भारत स्वच्छ बने।'
This Bhavan will boost tourism prospects in Uttar Pradesh :CM Yogi Adityanath at inauguration of Kailash Mansarovar Bhavan in Ghaziabad pic.twitter.com/j1sqTJ0tjs
— ANI UP (@ANINewsUP) August 31, 2017
आपको बता दें योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री बनने के बाद कैलाश मानसरोवर भवन बनाने का ऐलान किया था। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया था यूपी सरकार कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाने वालों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी।