गाजियाबाद: बिहार के बक्सर जिले के जिलाधिकारी मुकेश कुमार पाण्डेय ने यूपी के गाजियाबाद में ट्रेन के आगे कूदकर आत्म हत्या की. बिहार के बक्सर जिले में जिलाधिकारी के पद पर 31 जुलाई को तैनात हुए थे.
घटना गाजियाबाद के कोट गाव फाटक के पास की है. मुकेश पाण्डेय 2012 बैच के आईएएस अधिकारी थे. 31 जुलाई को बक्सर के डीएम बने थे. पुलिस को उनका शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला. आईएएस अधिकारी के शव मिलने से जनपद की पुलिस में हडकंप मच गया. आनन फानन में पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया. अभी खबर लिखे जाने तक परिजनों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई थी. उन्होंने व्हाट्सएप पर मेसेज कर सुसाइड किया.
रेलवे पुलिस के डिप्टी एसपी (गाज़ियाबाद) रणधीर सिंह ने बताया, "मुकेश पांडे का शव कटी हुई अवस्था में रेलवे ट्रैक पर मिला है." मुकेश पांडे का शव ग़ाज़ियाबाद स्टेशन से क़रीब एक किलोमीटर दूर कोटगांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है.
मौके पर मौजूद गाज़ियाबाद की डीएम मिनिस्टी नायर ने बताया, "हमें एक सुसाइड नोट भी मिला है जो अंग्रेज़ी में है और जिसमें 'जीवन की बिडंबम्नाओं' की बात की गई है."गाज़ियाबाद की डीएम के मुताबिक वो शव के पास मौके पर हैं और एफएसएल की टीम भी जांच कर रही है. पुलिस ने शब क़ब्ज़े में ले लिया है, लेकिन अभी पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है.