गाज़ियाबाद में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगढ़ की टीम ने 11 टीमों को हराकर अपने नाम की सीरीज

In a Cricket Tournament in Ghaziabad, Aligarh team beat 11 teams to get a series of their names;

Update: 2017-07-08 09:29 GMT
गाज़ियाबाद : गाज़ियाबाद आरसीवी ग्राउंड में खेले गए सातवां हरवीरसिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगढ़ की टीम सिटी हॉक्स वनाम डीपीएस जी मेरठ रोड के साथ खेले गए फाइनल मैच में अलीगढ़ ने जीत हासिल की .
जिसमे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ की टीम ने दस विकेट खोकर 131 रन का लक्ष्य दिया .जिसमे आराध्या यादव ने 32 गेंद खेलकर 17 रन बनाये .बिपिन यादव ने 47 रन बनाये ,ऋषिकेश ने 16 रन ,वही हर्षित ने 19 रन बनाये .

Image Title


 



लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ की टीम ने 7 विकेट खोकर 39 ओवर में 132 रन बना कर जीत हासिल की .जिसमे प्रकाश कुमार ने 29 रन बनाये ,और अर्णव गुप्ता ने 30 रन ,वही महेंद्र ने 25 रन बनाये और अपनी टीम को जिताया .

जिसमे मैन ऑफ़ दा मैच का खिताब निखिल तलवार ने अपने नाम किया .वही बेस्ट बॉलर का खिताब श्वेब ने अपने नाम किया .इस सीरीज में मैन ऑफ़ दा सीरीज का ख़िताब स्वास्तिक चिकारा ने अपने नाम किया .

Similar News