गाजियाबाद: पूर्व विधायक मदन भैया के चचेरे भाई की हत्या कर दी गई. भाई विनय कसाना अचानक घर से गायब हो गए थे, और इनका शव दो दिन से अस्पताल में लावरिश के हालत में रखा था.
मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने विनय कसाना के गायब होने की खबर पुलिस में गुमशुदगी के रूप में दर्ज कराई थी. जिसकी रिपोर्ट जिले के लोनी थाने में दर्ज है. विनय कसाना गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में ठेकेदारी करते थे. लोनी के जावली के निवासी विनय बीते दिन अचानक गायब हो गये. दो दिन पहले पुलिस को जैतपुर के जंगलों में एक शव लावारिश के रूप में मिला.
आज परिजनों ने जाकर शव की शिनाख्त विनय कसाना के रूप में की. पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है. फिलहाल परिजनों ने अभी कोई नामजद तहरीर नहीं दी है.