जी.डी.ऐ .के घेराव के बाद अफसरों ने दिए जांच के आदेश
Order of inquiry given by officers after GDA;
गाज़ियाबाद: गाजियाबाद जिले के कनावनी गाँव में चल रही जल भराव की समस्या के निदान के आखिरकार गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की नींद टूटी. कनावनी गाँव में समस्या पानी निकास की है जो ,जिससे वहां के वाशिंदे सालों से जूझ रहे है . लोगो का घरों से निकलना दूभर है ,ऐसा भी नहीं है कि वहां के लोगो ने इस समस्या के लिए आवाज नहीं उठाई ,लेकिन आश्वासन के सिवा उन्हें कुछ नहीं मिला.
आखिरकार गाँव के लोगो ने तंग आकर चार जुलाई को G .D .A . के ऑफिस का घेराव किया ,तो वहां की अफसरशाही के कानो में जूँ रेंगी . गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने गाँव में इंजीनियर ,लेखपाल आदि को गाँव में भेजा . इस टीम ने गाँव में जाकर मुआयना किया ,और लोगो को तुरंत कार्यवाही का आश्वासन दिया.