चोटी कटने का बवाल अब पॉश कॉलोनियों तक पहुंचा

चोटी कटने का बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है, हरियाणा से शुरू हुई ये चर्चा अब पूरे एनसीआर में बढ़ती जा रही है. अब लगातार चोटी काटने के घटनाएं ग़ाज़ियाबाद में भी बढ़ रही है और कोई तसल्ली बख्श जवाब कही से नहीं मिल पा रहा है.;

Update: 2017-08-11 06:10 GMT

गाज़ियाबाद : चोटी कटने का बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है, हरियाणा से शुरू हुई ये चर्चा अब पूरे एनसीआर में बढ़ती जा रही है. अब लगातार चोटी काटने के घटनाएं ग़ाज़ियाबाद में भी बढ़ रही है और कोई तसल्ली बख्श जवाब कही से नहीं मिल पा रहा है.

बीती रात पॉश कालोनी इंद्रापुरम के ज्ञानखंड 3  के पास कच्ची कालोनी में भी एक चोटी काटने की घटना सामने आयी है. कालोनी में रहने वाले सियाराम की पत्नी गीता की चोटी आधी रात में कट गयी. पीड़िता ने स्पेशल; कवरेज के नुमाइंदे को बताया कि वह रात में परिवार के साथ  सोई हुई थी  तभी उसके सर में दर्द हुआ और चक्कर आये. उठ कर देखा तो उसके बाल कटे  हुए थे.

Image Title


पीड़िता का कहना है की साथ में एक बच्चा भी सोया था उसके भी थोड़े से बाल कटे हुए थे. कमाल की बात है कि कटे हुए बाल सामने के मकान की बालकोनी में पड़े हुए मिले थे. पीड़िता का कहना है कि उसे पता ही नहीं चल पाया कि ये कब हुआ. आसपास के लोगो में इस घटना को लेकर बहुत चिंता है. खास तोर से महिलाएं अपने आप को बहुत असुरक्षित महसूस कर रही हैं. 

Similar News