पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 4 मोटर साईकीलें बरामद

Update: 2017-08-11 11:30 GMT

गाजियाबाद : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय महोदय द्वारा वाहन चोर अपराधिओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में थाना इंदिरापुरम पुलिस की सक्रियता से उस समय महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई, जब दिनांक 10.08.2017 को ईडीएम माल कौशाम्बी के पास से पुलिस टीम द्वारा अन्तर्राज्जीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किये गए अभियुक्तों के नाम पत्ते निम्नवत है।

1) राजकुमार पुत्र जगमाल कश्यप निवासी 5/176 त्रिलोकपुरी दिल्ली

2) राजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी 5/110 त्रिलोकपुरी दिल्ली

आरोपी के पास से 04 मोटर साइकिल बरामद किए गए है। अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जिसके अपराधिक इतिहास की जानकारी अन्य राज्यों से की जा रही है।

अभियुक्त उपरोक्त शातिर किस्म के वाहन चोर है, जो पुलिस से बचने के लिए चोरी किये गए वाहन की तुरंत नंबर प्लेट बदल देते थे। जिससे चेकिंग के दौरान पकडे जाने पर जिस नंबर की आरसी(RC) उनके पास होती थी उसे दिखाकर आसानी से बच जाते थे। अभियुक्त कई वर्षों से वाहन चोरी के अपराधों में लिप्त है।

अभियुक्त ने गाज़ियाबाद, नोएडा व दिल्ली से करीब 3 दर्जन से अधिक वाहन चोरी की घटना को कबूल किया है। अभियुक्तगणों से बरामद वाहनों के सम्बन्ध में एनसीआर क्षेत्र के थानों से जानकारी की जा रही है। चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सुशील कुमार दुबे, धर्मेन्द्र सिंह राठौर, अरविन्द कुमार, विपिन कुमार, राकेश कुमार शामिल है।

रिपोर्ट

राम अवध भगत

Similar News