Exclusive : यूपी पुलिस को दो और मुस्लिमों की ह्त्या का इंतजार?
तीन तलाक के मुद्दे को जहां बीजेपी सरकार ने इतना तूल दिया ,वहीं बड़े बड़े चैनलों पर बहस भी हुई .लेकिन क्या इन मामलों में जमीनी कार्रवाई हुई .शायद नहीं. यूपी से आये दिन कई सारे मामले सामने आ रहे हैं जिनेम औरतों को न्याय नहीं मिल रहा है.;
गाज़ियाबाद : तीन तलाक के मुद्दे को जहां बीजेपी सरकार ने इतना तूल दिया, वहीं बड़े बड़े चैनलों पर बहस भी हुई. लेकिन क्या इन मामलों में जमीनी कार्रवाई हुई. शायद नहीं? यूपी से आये दिन कई सारे मामले सामने आ रहे हैं जिनेम औरतों को न्याय नहीं मिल रहा है.
आज हम बात कर रहे है यूपी के गाज़ियाबाद शहर की जहां एक औरत अपने ही पति से जान का खतरा बना हुआ है. मामला गाज़ियाबाद के लिंक रोड थाना लिंक रोड का है. दिल्ली से सटे गाँव महाराजपुर जिला ग़ाज़ियाबाद में रहने वाली पीड़िता सितारा पत्नी सन्नू के अनुसार उसके पति ने दूसरी औरतो के चक्कर में उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश भी की है. पीड़िता के अनुसार उसके पति ने दूसरी शादी भी की हुई है और अन्य महिलाओ से भी उसके अवैध सम्बन्ध है .पीड़िता का कहना है की उसका पति उसे मारकर दूसरी पत्नी को घर में रखना चाहता है.
स्पेशल कवरेज न्यूज को पीड़िता ने बताया की उसका पति अपने एक पुत्र को जान से भी मार चूका है लेकिन उस समय वह समाज और परिवार के दबाव में चुप हो गयी थी. अब उसका पति दुसरे पुत्र नासिर को भी मारने की फ़िराक में है इसलिए वह अपनी जान बचने की खातिर दो साल से घर पर नहीं है. जबकि नासिर भी शादीशुदा है. पीड़िता के मुताबिक उसके पति ने कुछ बदमाशों के द्वारा उसे धमकी भी दिलवाई थी कि मौका मिलते ही तुझे और पुत्र नासिर को मार देंगे.
पीड़िता का कहना है की हमने कई बार थाने में रिपोर्ट की मगर पुलिस ने भी उसकी मदद नहीं की. पीड़िता सितारा ने बताया कि उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र दिया हुआ है लेकिन वहां से अभी तक कोई कारवाई नहीं हुई. स्पेशल कवरेज न्यूज के पूछने पर पीड़िता ने बताया कि वह शासन से सिर्फ न्याय चाहती है. पीड़िता ने बताया कि उसके पति का गुंडे मवालियो कि साथ उठना बैठना है तथा पुलिस ठाणे में उसका आपराधिक रिकार्ड भी रहा है. पीड़िता ने गुहार लगायी है की उसे और उसके बेटे व बहू को उसके पति से हर वक़्त जान का खतरा बना रहता है इसलिए उसके साथ न्याय हो और पुलिस उसके पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाए.
Watch Video :