एसओ एसआई समेत 7 पुलिस कर्मी को दबंग परिवार ने दौड़ा दौड़ा को पीटा

7 police personnel, including SSI, were beaten by Dabang family

Update: 2017-06-27 04:37 GMT
फ़ाइल फोटो
जौनपुर: नेवढ़ियाँ थाना क्षेत्र के होरैया गाँव मे रास्ते मे रखे घूर के विवाद को लेकर रायसाहब सिंह और पूर्व प्रधानपति शुध्दू सिंह से पिछले कई महीनों से विवाद चला रहा है। आज सुबह दोनो के बीच घूर को हटाने को लेकर कहा सुनी हो गयी।

प्रधानपति ने इसकी सूचना 100 नंबर को दी। मौके पर जब 100 पहुँची तो रायसाहब व परिवार के लोगो से कहा सुनी हो गयी 100 नम्बर अपने को घिरता दिखने के बाद नेवढ़िया थानाध्यक्ष को सूचना दी। नेवढ़िया थानाध्यक्ष अजित कुमार सिंह व एस आई चन्दन कुमार मय फोर्स मौके पर पहुच गये। पहुचने पर पुलिसिया रौब दिखाने लगे। इस पर रायसाहब का लड़का दीपांकर ने कहा क्यो गाली दे रहे है। इतने में पुलिस रायसाहब व दीपांकर पर टूट पड़ी। रायसाहब का दूसरा पुत्र दिवाशिस बीच बचाव करने आया तो भी मामला शान्त नही हुआ बेटे व पति को पुलिस द्वारा घिरता दिख पत्नी शान्ति बेटी माला बहु सोनी घर से लाठी डण्डा लेकर दौड़ी।

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक जब पुलिस महिलाओ पर टूटना चाही तो इतने में सभी लोगो ने मिलकर दौड़ा दौड़ा कर पीटा। थानाध्यक्ष नेवढ़िया बचाव के लिये सर्विस रिवाल्वर निकालना चाहा तबतक रायसाहब की पुत्री माला की नजर पड़ गयी दौड़ कर थानाध्यक्ष का हाथ दाँतो से काट लिया रिवाल्वर नीचे गिर गया। थानाध्यक्ष नेवढ़िया इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी सूचना पर थाना मडियाहू, रामपुर, सुरेरी,बरसठी सही क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं नृपेन्द्र एसडीएम अयोध्या प्रसाद भी मौके पर पहुच गए।


रायसाहब व दोनो लड़के मौके से भाग गये लेकिन पत्नी पुत्री व बहु को नेवढ़िया पुलिस ने गिरप्तार कर थाने भेजी। इधर एस आई चन्दन कुमार का सर पर चोट लगने से खून बह रहा था। अधिकारियों ने तुरन्त इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर के लिये भेज दिया।

घटना के सन्दर्भ में क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं नृपेन्द्र ने बताया कि पुलिस के साथ बहुत बढ़ी दुसाहस किये है थानाध्यक्ष नेवढ़िया अजित सिंह के तहरीर पर रायसाहब सहित परिवार के 6 लोगो के खिलाफ 147, 148, 336,353,308 व 7सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Similar News