उन्नाव: उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत मेँ लिए जाने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट करके उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर हमला बोला।
Attempts to detain us on Agra Lucknow Expressway as we make our way to Auraiya for the right reasons. pic.twitter.com/pUXsxvgfWl
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 17, 2017
उन्होने कहा कि उन्हें असंवैधानिक तरीके से रोका गया है। भाजपा ने प्रदेश में अघोषित आपातकाल लगा दिया है। पुलिस और भाजपा की ज़्यादतियों के शिकार अपने कार्यकर्ता से मिलने भी नहीं जा सकता हूँ। मुझे हिरासत मेँ लेकर ऐसा बर्ताव योगी आदित्यनाथ की सरकार कर रही है। बीजेपी की सरकार में, बीजेपी के नेता थाने चला रहे हैं, औरैया की पुलिस, 302 और 376 के झूठे मुकदमे अच्छे बना रही है।
हालांकि मिल रही जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव अब लखनऊ वापस जा रहे है. प्रसाशन से बातचीत के बाद उन्होंने वापसी का मन बनाया.