कांग्रेस, सपा, बसपा के 7 विधायक बीजेपी में शामिल

Update: 2016-08-11 09:28 GMT
उत्तर प्रदेश: चुनावों के नजदीक आते ही नेताओं का पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। गुरुवार को अलग-अलग दलों के 7 विधायकों ने बीजेपी ज्वाइन की। राज्यसभा और विधान परिषद में क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा और कांग्रेस के विधायक ने बीजेपी ज्वाइन किया। कांग्रेस से निष्कासित विधायक संजय जायसवाल आज भाजपा में शामिल हों गए। जायसवाल रुदौली विधानसभा से विधायक हैं।

वहीं अलग-अलग पार्टियों के 11 विधायक भी भारतीय जनता पार्टी में शाम‌िल होंगे। बसपा से राजेश ‌त्र‌िपाठी, बाला अवस्थी, कांग्रेस से व‌िजय दुबे, संजय जायसवाल, माधुरी वर्मा, समाजवादी पार्टी से रामपाल यादव, शेर बहादुर यादव। बीजेपी मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य और अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में इन विधायकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने मायावती और अखिलेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा बुआ-भतीजे के मिली भगत से कुशासन चल रहा है। उन्होंने कहा बुआ-भतीजे की मिलीभगत की वजह से ही बसपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। मौर्या ने कहा कि प्रदेश में लगातार दलितों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के लिए बसपा और सपा की साजिश है।

Similar News