योगी सरकार की IAS पर पहली गिरी गाज, दर्जनों IAS हुए इधर से उधर

Update: 2017-04-18 08:43 GMT
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे की बागडोर संभालने के पहले दिन से ही पुरे एक्शन में दिख रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिया हैं। जिनमे LDA वीसी सत्येन्द्र सिंह हटाए गए।

जिनमें राजन शुक्ला प्रमुख सचिव नागरिक सुरक्षा विभाग बने। आशीष कुमात्र गोयल मंडलायुक्त इलाहाबाद बने। चंद्रकांत सचिव राज्य मानवाधिकार आयोग बने। के. राममोहन राव मंडलायुक्त आगरा बने।

योगेश शुक्ला को राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया गया है, जबकि राजीव रौतेला को गोरखपुर का जिला अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा आशीष गोयल को इलाहाबाद कगा कमिश्नर बनाया गया है।

जिन मंडलों के कमिश्नर बदले हैं उसमें लखनऊ, इलाहाबाद, आगरा, झांसी, चित्रकूट, देवीपाटन, बरेली और मेरठ शामिल हैं.गोरखपुर, बस्‍ती, संतकबीरनगर, कानपुर देहात, जालौन, शाहजहांपुर, मिर्जापुर के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं। इलाहाबाद में मंडलायुक्त राजन शुक्ला का ट्रांसफर कर नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग में प्रमुख सचिव पद पर कार्यरत किया गया है।  इसके अलावा आगरा के मंडलायुक्त आईएएस अधिकारी चंद्रकांत का भी तबादला किया गया है। वे अब लखनऊ में राज्य मानवाधिकार आयोग में सचिव राज्य होंगे। 

सिचाई एवं जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात योगेश कुमार शुक्ल का ट्रांसफर कर लखनऊ में विशेष सचिव के साथ राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह को लखनऊ में अपर आयुक्त के रूप में कार्यरत किया गया है। राकेश कुमार सिंह अब कानुपर देहात के नए डीएम होंगे। इसके अलावा नरेंद्र शकंर पांडे को जालौन का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वे वित्त विभाग में विशेष सचिव थे। वाराणसी में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव का तबादला करके उन्हें विशेष सचिव, सिचाईं एवं जल संसाधन विभाग बनाया गया है।

देखिए पूरी सूची :- 







































Similar News