झाड़ियों में मिला नाबालिग का शव, कुकर्म के बाद हुई हत्या!

झाड़ियों में एक अज्ञात बच्चे का शव मिला है..?

Update: 2017-06-09 11:44 GMT
झाड़ियों में पड़ा अज्ञात बच्चे का शव
सहारनपुर के थाना जीआरपी क्षेत्रान्तर्गत रेलवे स्टेशन के पानी की टंकी के पास झाड़ियों में एक अज्ञात बच्चे का शव मिला है। मृतक के शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहले उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया और फिर पहचान छुपाने के लिए उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। यहां ये भी कहा जा सकता है कि बच्चे के साथ कुकर्म का प्रयास किया गया जिसका विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गयी। 

सूचना मिलते ही मौके पर सहारनपुर जीआरपी पुलिस पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया गया। मृतक के गले मे बेल्ट बंधा हुआ था जिसको देखकर कहा जा सकता है कि गला घोंटकर ही उसकी हत्या की गई है। वहीं सभी नियमों को ताक पर रखकर जीआरपी पुलिस शव को उठाने में आनाकानी करती नजर आयी। जिसके बाद जीआरपी पुलिस ने शव को स्टेशन पर भीख मांगने वालों से उठवाया।

जब मीडिया ने जानकारी चाही तो जीआरपी अधिकारी ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। मृतक की अभी तक शिनाख्त नही हो पाई है इसलिए शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
रिपोर्ट : राहुल पटेल 

Similar News