दादरी: नशे में धुत सीआरपीएफ जवान ने किराना व्यापारी को गोली मारी, व्यापारी की मौत

Dadri: Drunken CRPF jawan killed grocery trader, businessman's death;

Update: 2017-06-27 04:21 GMT
नॉएडा (दादरी): शराब के नशे में धुत एक सीआरपीएफ के जवान ने किराना व्यापारी को गोली मार दी गोली। गोली व्यापारी के सीने में लगी। फायर की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को एक कमरे में बंद कर इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर उससे रिवाल्वर बरामद कर ली। वही घायल व्यापारी को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। 

मामला क्या था 
दादरी के ठाकुरान मोहल्ले में सोमवार की रात शराब के नशे में धुत सीआरपीएफ के जवान सतीश ने अपने पड़ोसी किराना व्यापारी बलदेव को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी। गोली बलदेव के सीने में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुन मौके पर लोग पहुंचे और आरोपी को दबोच कर एक कमरे में बंद कर लिया। लोग घायल को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सीआरपीएफ के जवान सतीश को गिरफ्तार कर लिया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मृतक की बेटी ने बताया की देर रात आरोपी ने अपने कमरे में शराब पी और अपनी रिवॉल्वर लेकर कमरे से बहार निकल आया। इसके बाद आरोपी बाहर जाकर फायरिंग करने लगा। उसे फायरिंग करते देख पीड़ित के पिता वहा पहुंचे और आरोपी को उसके कमरे में छोड़ आये। ये बात आरोपी को नागवार गुजरी और आरोपी जवान ने उसे गोली मार दी।

आरोप छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ कैम्प में एएसआई के पद पर तैनात है और सोमवार को ही छुट्टी से आया था। मृतक और आरोपी एक ही मकान में किराये पर रहते है। इस तरह की घटना से सभी मोहल्लेवासी स्तब्ध रह गये।

Similar News