नोएडा : यूपी में पुलिस प्रशासन एक बार फिर कठघरे में है, दबंगों का कहर जारी है। एक तरफ प्रदेश की सरकार कानून व्यवस्था सुधारने की बातें कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ दबंग थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ये ताजा मामला नोएडा का है, जहां पता नहीं बताने पर दबंगों ने गार्ड की उंगलियां ही काट दी।
यूपी के नोएडा में एक गार्ड पर दबंगों का कहर टुटा। ख़बरों के मुताबिक पहले दबंगों ने विरोध करने पर गार्ड को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए। उसके बाद रास्ते में कार को रोककर चारा मशीन से उंगलियां काटी। फिर गार्ड को लहुलुहान हालत में छोड़कर 3 कार सवार दबंग फरार हो गए।
पीड़ित के अनुसार कार में बैठे दबंगों ने पहले गार्ड से कुलेसरा जाने का रास्ता पूछा। फिर उससे पंजाब का रास्ता पूछा। वह उसे जबरन पंजाब ले जा रहे थे। पता नहीं होने पर चारा मशीन से उंगली काट दी। किसी तरह पीड़ित ने भाग कर अपनी जान बचाई।
इलाके के लोगों ने जब गार्ड को घायल सड़क पर लहुलुहान हालत में देखा तो तुरंत गार्ड को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुरे मामले की जांच की जा रही है।
ये पूरी घटना नोएडा के सेक्टर 143 इलाके की है। पीड़ित ने थाना सुरजपुर में बदमाशों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बता दें कि प्रशासन की इतनी सख्ती के बावजूद भी उत्तर प्रदेश में दबंगों का कहर जारी है।