दहेज की मांग पूरी न होने पर मायके पहुंच किया हमला

Maize reaches attack if dowry demands are not met

Update: 2017-07-05 02:59 GMT
नोएडा: जेवर एरिया के गांव गढ़ी निवासी एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी मंगलवार को महिला के मायके पहुंचे और हमला कर दिया। हमले में महिला के नाना गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला ने पति सहित 6 के खिलाफ तहरीर दी है।

एरिया के गांव गढ़ी निवासी शीला पत्नी स्व.किशोर ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी 2008 में सूरजपुर निवासी श्यामवीर से की थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी के कुछ समय बाद ही दहेज में 5 लाख की मांग करने लगे। साथ ही महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है गांव के लोगों के समझाने पर आरोपियों ने कुछ समय के लिए मारपीट बंद कर दी। इसी बीच महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि आरोपी बीच बीच मे महिला के साथ मारपीट करते रहे। आरोप है कि आरोपियों ने 10 माह पहले महिला को मारपीट कर घर से निकल दिया। तभी से महिला अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही है।

आरोप है कि मंगलवार की दोपहर आरोपी कार में सवार होकर महिला के मायके पहुंचे और मारपीट करने लगे। तभी महिला ने अपने नाना धर्मपाल निवासी सूरजपुर के पास फोन कर दिया। फोन करते देख आरोपी घर से चले गए और गांव के बस स्टैंड पर महिला के नाना का इंतजार करने लगे।

वही सूचना मिलने पर महिला के नाना गॉव पहुंचे, तभी गांव के बस स्टैंड पर घात लगाए बैठे आरोपियों धर्मपाल पर हमला कर दिया। पीडिय के सर में गंभीर चोट आई है। महिला ने आरोपी पति, ससुर, दो नंद, एक नंदोई व जेठ के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने धर्मपाल को मेडिकल के लिए भेज दिया है। एसओ राजपाल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Similar News