नॉएडा पुलिस ने चोरी के माल समेत तीन चोर किये गिरफ्तार

Update: 2017-04-02 09:56 GMT

नोएडा जिले की सूरजपुर पुलिस ने तीन चोरों को माय माल समेत गिरफ्तार किया है. ये तीनों शातिर चोर घरों में घुसकर सिलेंडर , इनवर्टर , वैट्री इत्यादि घरेलू समानों को चुराने में माहिर खिलाडी है. फ़िलहाल ये चोर नॉएडा में रहकर अपने कार्य को अंजाम दे रहे थे. पुलिस ने मौके से चोरी के सिलेंडर , इनवर्टर और बैटरी समेत कई समान बरामद किये है.



ये तीनों चोर जीतेन्द्र पुत्र रामभरोसे नि.ग्राम रनिया मऊ थाना पिहानी जिला हरदोई हाल निवासी प्रवीण गुजर का मकान ,देवला,सूरजपुर,.मोनू पुत्र सुरेश सिंह नि.प्रह्लादपुर थाना शेरगढ़ जिला बरेली, रविन्द्र पुत्र हरेंद्र नि.ग्राम रायगढ़ थाना आंद्र बाजार जिला सिवान (बिहार)  को मय माल के ग्राम देवला से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तगण  के विरुद्ध थाना सूरजपुर पर  मु.अ.स. 184 /17 धारा 380/411 IPC  पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा गया. 

Similar News