नॉएडा के रबुपुरा मे पुलिस पर पथराव, आरोपी फरार

Update: 2017-06-30 07:10 GMT

रबूपुरा में खेतों से लौट कर आ रहे एक व्यक्ति से कुछ युवकों द्वारा मार पीट की गई। पीड़ित ने सो नंबर पर लूट की सूचना दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस पूंछताछ के लिए आरोपियों के घर पहुंची। जहां आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर फरार हो गए।वही रबूपुरा एसओ राजवीर चौहान ने पुलिस टीम पर पथराव होने की घटना से इंकार किया है। 

गांव पारसौल निवासी विजय ने आछेपुर गांव में कुछ जमीन खेती के लिए ले रखी है। वह बुधवार की शाम अपने खेतों से घर जा रहे थे। तभी रास्ते में आछेपुर निवासी दो युवक उनको मिले। किसी बात को उनमे बहस हो गई। बहस बढ़ने पर उनका झगड़ा हो गया। दोनों युवकों ने उनके साथ जमकर मार पीट की। पीड़ित ने उनको सबक सिखाने के लिए सो नंबर पर लूट की सूचना दे दी।
सूचना मिलने पर पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची। जहां पुलिस पूंछ तांछ में मामला मार पीट का निकला। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आरोपियों के घर मामले की पूंछ तांछ के लिए पहुंची। तभी पुलिस को देख दोनों आरोपियों व उनके साथी जमा हो गए और पुलिस के साथ गाली गलोच शुरू कर आरोपी घर की छत पर चढ़ गए। पुलिस कुछ समझ पाती इससे पहले आरोपियों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने भाग कर अपनी जान बचाई।

Similar News